लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर स्थित लाल बारादरी पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकने, दिव्यांग कैंटीन के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी व प्रदर्शन करने और सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने पर पांच अन्य विद्यार्थियों के खिलाफ बुधवार को चालान की कार्रवाई की गई। जिसमें मोहम्मद हमजा, सैय्यद हुसैन अब्बास जैदी, महेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद इंतिसार और शादाब हुसैन का नाम शामिल है। इससे पहले सोमवार देर रात 13 छात्रों पर चालान की कार्रवाई हुई थी। पुलिस ने संबंधित छात्रों को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया है कि गुरुवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय, डालीगंज में उपस्थित होकर अपना पक्ष स्पष्ट करें। पूछा जाएगा कि शांति भंग और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 50-50 हजार रुपये की जमानत राशि जमा कराने की कार्रवाई क्यों न की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.