लखनऊ, अप्रैल 26 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में एनईपी और यूजीसी के अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम के अन्तर्गत वाणिज्य संकाय में तीन नए कोर्स शुरू किए गए हैं। नए सत्र 2026- 27 से बी.कॉम. (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा), बी.कॉम. रिटेल मैनेजमेंट और बी.कॉम. ई-कॉमर्स में प्रवेश लिए जाएंगे। प्रत्येक कोर्स में 75-75 सीटें होंगी।इन कोर्स के शुरू होने के साथ ही वाणिज्य संकाय में 225 सीटें बढ़ गई हैं। शुरू हुए नए कोर्स में प्रत्येक सेमेस्टर 27, 880 रुपए शुल्क होगा। लखनऊ विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. जेपी सैनी स्नातक अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (यूजीएईडीपी ) उच्च शिक्षा को एनईपी 2020 की दृष्टि के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उल्लेख किया कि डिग्री कार्यक्रमों में संरचित उद्योग-अप्रेंटिसशिप को शामिल करने से न केव...