शामली, अप्रैल 22 -- कांधला। थाना क्षेत्र के एलम रेलवे फाटक के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस ने दोनों को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान गांव डूंगर निवासी प्रेम सिंह के पुत्र अंकुर और हरपाल सिंह के पुत्र पंकज के रूप में हुई है। घायल अंकुर ने बताया कि वे अपने दोस्त को जनपद बागपत के गांव असारा छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एलम रेलवे फाटक के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल 102 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्...