शामली, अप्रैल 2 -- कांधला। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए उमड़ पड़े और भजनों पर झूमते रहे। कस्बा एलम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह सवेरे से ही भक्तजन पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर प्रांगण में हनुमान भजनों पर भक्त झूमते रहे। इसके बाद हवन का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओं ने आहुति दी। हवन संपन्न होने पर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान परवीन कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे। दूसरी ओर, कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर व पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया ...