शामली, मार्च 25 -- कांधला। बुधवार को क्षेत्र के कस्बा एलम बाजार में एक दुकान से सामान लेकर पैसे न देने और व्यापारी के साथ मारपीट के मामले में क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। व्यापार मंडल के नेतृत्व में स्थानीय बाजारों को बंद कराकर व्यापारियों ने धरना देना शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस कार्यवाही के आश्वासन के बाद व्यापारी ने बाजार खोल कर आक्रोश शांत किया। कस्बे में प्रेम नगर निवासी आशीष मिष्ठान की दुकान करता है। बीते मंगलवार को पीड़ित की दुकान से कुछ लोगों ने जलेबी ली। और जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो उक्त युवको ने पैसे देने से मना कर दिया। जब दुकानदार ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट और जाति सूचक शब्दो का प्रयोग किया। बुधवार को इस घटना से नाराज व्यापारी समुदाय के दर्जनों लोग सड़कों पर उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.