एलम में विक्रम सिंह बने नगर अध्यक्ष, नीरज उपाध्याय प्रदेश मंत्री मनोनीत
शामली, जुलाई 8 -- कांधला। कस्बा एलम स्थित ग्रीन मैरिज होम में मंगलवार को संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में एलम मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं समाजसेवी नीरज उपाध्याय को प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग द्वारा प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया। वहीं विक्रम सिंह को एलम नगर अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में राजवीर सिंह, बिट्टू कश्यप, इकबाल सैफी, अक्षय भार्गव और कवरपाल उर्फ लाला को उपाध्यक्ष बनाया गया। नाथीराम धीमान और शौकीन सैफी नगर मंत्री, सद्दाम हुसैन व शिकू भार्गव मीडिया प्रभारी, तरुण शर्मा कोषाध्यक्ष तथा प्रदीप वर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.