शामली, मार्च 23 -- कांधला। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कुत्तों ने चार लोगों पर एक साथ हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई है, कस्बा एलम में आवारा कुत्ते रोजाना लोगों का शिकार बन रहे हैं, लेकिन नगर पंचायत की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को कुत्तों ने कस्बा निवासी चीकू, ममता, शालू और मदन पर हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह पीड़ितों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया। घायलों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते कई दिनों से आवारा कुत्ते क्षेत्र में आतंक मचाए हुए हैं। बच्चों और बुजुर्गों को तो घर से बाहर...