गोंडा, अगस्त 17 -- गोंडा। एलबीएस कॉलेज में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रथम सेमेस्टर के अतिरिक्त भी प्रवेश की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र सिंह के मुताबिक यूजी और पीजी तीसरे और पांचवे सेमेस्टर की प्रवेश की प्रक्रिया 18 से 29 अगस्त तक प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी। प्रवेशार्थियों को अपना आवेदन कालेज की वेबसाइट पर पूरा करने के बाद बंधित प्राध्यापकों से अग्रसारित कराकर महाविद्यालय में प्रवेश लेना होगा। ऑनलाइन आवेदन-पत्र अग्रसारित कराने के उपरांत निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद संबंधित प्रवेश काउंटर से शुल्क रसीद प्राप्त की जा सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...