उन्नाव, जनवरी 29 -- उन्नाव। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय उन्नाव में लर्निंग बाई डूइंग विषयक पर बैठक/कार्यशाला जिला समन्वयक रुचि मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जनपद के एलबीडी से आच्छादित उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कुशल संचालनकर्ता शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सत्र 2025-26 के तहत विद्यालयों में कराई गई गतिविधियों के चित्र दो कार्यदिवस के भीतर प्रेरणा ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। केंद्रीय भंडारण एवं विद्यालय प्रबंध समिति स्तर से 28,770 की धनराशि से क्रय सामग्री के चित्र जिन विद्यालयों द्वारा अब तक अपलोड नहीं किए गए हैं, उन्हें तत्काल अपलोड करने को कहा गया। कार्यशाला सामग्री क्रय हेतु भेजी गई 17,954 की धनराशि का मार्च से पूर्व उपयोग सुनिश्चित करने तथा संबंधित बिल-वाउचर सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए। प्रेरणा ऐप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.