एलबीएस 2 हाई स्कूल जयपूरा में विधायक ने 5 कमरे का किया शिलान्यास
घाटशिला, मई 21 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खेडुआ पंचायत अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय जयपूरा में 5 वर्ग कक्ष भवन निर्माण कार्य का गुरुवार को विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। मौके पर उन्होंने कहा कि नए वर्ग कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। इस अतिरिक्त बुनियादी ढांचे के निर्माण से स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और स्कूलों में क्षमता का विस्तार होगा। ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक समीर महंती ने यह भी कहा कि जल्द इस स्कूल को प्लस टू के लिए भवन मिलेगा मौके पर प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा, मुखिया सुलेखा सिंह,लंबोदर कुंव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.