वाराणसी, अगस्त 4 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। लालबहादुर शास्त्री (एलबीएस) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की उड़ानें फिर शुरू होंगी। एयरलाइंस 21 अक्तूबर से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और पुणे के लिए उड़ान संचालित करेगी। बता दें कि 25 जून से उसकी विमान सेवा ठप है। अधिकारियों ने बताया कि चारों प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों का शेड्यूल इस महीने के बाद जारी किया जाएगा। टिकट बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। उधर, एयरपोर्ट पर रन-वे के विस्तारीकरण के कारण रात नौ बजे के बाद विमानों की लैंडिंग बंद है। इससे उड़ानों की समयसारिणी बदली गई है। कई उड़ानें बंद होने से यात्री परेशान हैं। उन्हें बढ़ी कीमत पर टिकट बुक करने पड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- शारजाह की उड़ान सेवा आज व कल रहेगी रद्द यह भी पढ़ें- शारजाह की विमान सेवा आज और कल रद रहेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...