गोंडा, जुलाई 22 -- गोंडा, संवाददाता। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश 23 जुलाई से 27 जुलाई तक प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक संपन्न होंगे। महाविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। महाविद्यालय में प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. संजय कुमार पांडेय की ओर से जारी मेरिट सूची के अनुसार बीए, बीएससी (बायो), बीएससी (गणित), बीएससी कृषि, बीकॉम, बीबीए तथा बीसीए पाठ्यक्रमों के लिए विभिन्न वर्गों के कटऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं। कई पाठ्यक्रमों एवं आरक्षित वर्गों में सभी पात्र अभ्यर्थियों को...