एलबीएस में स्नातकोत्तर प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन शुरू
गोंडा, जुलाई 18 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज में वर्तमान सत्र के लिए एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। महाविद्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों को सबसे पहले मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद वे कॉलेज की वेबसाइट पर 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कला संकाय के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, भूगोल, रक्षा अध्ययन, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र में एमए पाठ्यक्रम संचालित है। एमएससी के अंतर्गत भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान में छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.