गोंडा, अगस्त 6 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के एलबीएस डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बी.कॉम (बीएफएसआई) एप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू होगा। इस रोजगारपरक पाठ्यक्रम के संचालन की मंजूरी मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर ने प्रदान कर दी है। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो जितेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ उद्योगों में प्रशिक्षण देगा। इससे बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण प्रताप सिंह को नोडल समन्वयक बनाया गया है। मीडिया प्रभारी प्रोङ जय शंकर तिवारी ने विद्यार्थियों से समय पर प्रवेश लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...