एलबीएस में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
गोंडा, अगस्त 29 -- गोण्डा। एलबीएस डिग्री कॉलेज में शनिवार को तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि वर्षा सिंह और विशिष्ट अतिथि उमेश शाह, डॉ. ओंकार पाठक व संजू छाबड़ा ने बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने अनुशासन व खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने का संदेश दिया। मंच संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया। पहले दिन कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी सेमीफाइनल में अमरेश तिवारी की टीम और वॉलीबॉल में आकाश की टीम विजयी रही। आयोजन में डॉ. पूजा यादव, डॉ. अरुण कुमार वर्मा, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, डॉ. अजीत मिश्रा, डॉ. रामित पटेल, डॉ. हरीश शुक्ला, डॉ. करुणेश दुबे और रुखसाना बेगम का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- शहीद वीर बुधु भगत कॉलेज मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.