गोंडा, जून 22 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज में मंगलवार से बीएड, एमएड व एलएलबी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें जिले के 25 स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के 1500 से अधिक परीक्षार्थी प्रति पाली में हिस्सा लेंगे। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर की ओर से सत्र 2025-26 की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 30 जून तक चलेंगी। परीक्षाओं के सफल और पारदर्शी संचालन के लिए प्रो. राज बहादुर सिंह बघेल को परीक्षा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। एलबीएस पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य व केन्द्राध्यक्ष प्रो. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण, उपस्थिति सत्यापन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह भी पढ़ें- पीजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आज से शुरू,परीक्ष...