वाराणसी, जनवरी 3 -- रामनगर संवाद। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में बहुप्रतीक्षित बर्न यूनिट निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (उत्तर प्रदेश) के निदेशक की ओर से 20 शैय्या की बर्न यूनिट के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। 237 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी ग्लोबल कन्सट्रक्शन ऐंड कंसलटेन्सी सेल को दी गई है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. गिरीश चन्द्र द्विवेदी ने बताया कि इस बर्न यूनिट के बनने के बाद झुलसे लोगों को इलाज के लिए रेफर नहीं करना होगा। इससे लोगों को जिला, मंडलीय और बीएचयू अस्पताल का चक्कर नहीं लगना होगा। बताया कि है कि क्षेत्रीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव के प्रयास से अस्पताल में लिफ्ट लगाने की मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही ब्लड बैंक स्थापित कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.