नई दिल्ली, मई 10 -- -मरीजों की सुरक्षा के लिए अस्पताल की इमारत को मजबूत बनाने के लिए मरम्मत होगी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा के लिए ढांचागत मजबूती का कार्य कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ओपीडी, ड्रग स्टोर एरिया समेत अन्य स्थानों पर यह काम होगा।खिचड़ीपुर स्थित यह 100 बेड का अस्पताल काफी पुराना है। इसमें रोजाना बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी में परामर्श लेने आते हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि समय के साथ इमारत को मजबूती प्रदान करना जरूरी होता है। इस के तहत ही अस्पताल परिवार के अलग-अलग हिस्सों में स्लैब, बीम और कॉलम की मरम्मत कराकर उनको मजबूती प्रदान की जाएगी। जिससे इमारत को आगे के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.