एलबीएसएम में राखी निर्माण के विजेता सम्मानित
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज, करनडीह के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित राखी निर्माण प्रतियोगिता और प्रदर्शनी के चयनित विद्यार्थियों को शनिवार को मेडल व प्रमाण-पत्र दिए गए। सोनिया किस्कू ने प्रथम, पारसी हेम्ब्रम ने द्वितीय और ज्योति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा तथा भारतीय डाक विभाग के प्रतिनिधि विनय केसरी और मोहन ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने उन्हें आगे भी रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।इसके अलावा बबली गोप, कल्पना टुडू, पूजा रानी कुरू, शर्मिला हेम्ब्रम, सुनिधि बरुआ, रिशिता दास और मिशा मर्मू को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रितु और प्रो. अरविंद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.