जमशेदपुर, अगस्त 19 -- एलबीएसएम महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना और टाटा स्टील फाउंडेशन इंपैक्ट क्लस्टर के संयुक्त तत्वावधान में बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और सीपीआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 245 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।प्रशिक्षक डॉ. बरणाली मुखर्जी और उनकी टीम ने लाइव डेमो के माध्यम से विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में सीपीआर देने, कार्डियक अरेस्ट से निपटने और चोकिंग जैसी गंभीर परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता देने के व्यावहारिक तरीके सिखाए।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवनरक्षा का व्यावहारिक ज्ञान होना बेहद जरूरी है ताकि संकट के समय दूसरों की जान बचाई जा सके। अंत में, डॉ. रानी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्त...