एलबीएसएम कॉलेज में सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने पर चर्चा
जमशेदपुर, अगस्त 12 -- एलबीएसएम कॉलेज करनडीह में भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में भविष्य की संभावनाओं को लेकर ऑफिसर करियर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा और एनसीसी कॉर्डिनेटर डॉ. विकास मुंडा ने मुख्य अतिथि कर्नल निखिल साहनी तथा विशिष्ट अतिथि कैप्टन अदिति यादव का स्वागत कर किया। मुख्य वक्ता कर्नल निखिल साहनी ने एनडीए, सीडीएस और एनसीसी स्पेशल एंट्री के माध्यम से थल, नौ व वायु सेना में चयन की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने अनुशासन और नेतृत्व को सफलता की कुंजी बताया। कैप्टन अदिति यादव ने प्रश्न-उत्तर सत्र में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: महाबोधी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का हुआ चयन यह भी पढ़ें- Ara News: जगजीवन कॉलेज में एनसीसी नामांकन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.