जमशेदपुर, मार्च 26 -- लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्था और छात्राओं की सुरक्षा के गिरते स्तर को लेकर छात्र संघ ने मोर्चा खोल दिया है। आजसू युवा मोर्चा के प्रभारी दीपक पाण्डेय के निर्देशानुसार, छात्र अध्यक्ष सोनू कुमार साव के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा। छात्र संघ का आरोप है कि कॉलेज परिसर में न तो बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त हैं और न ही छात्राओं के लिए वातावरण सुरक्षित रह गया है।प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ ने स्पष्ट किया कि कॉलेज में शौचालयों की स्थिति बेहद दयनीय है, जिसकी तत्काल सफाई और रखरखाव की आवश्यकता है। इसके साथ ही परिसर और आसपास के क्षेत्रों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'पिंक पेट्रोलिंग' शुरू करने की मांग प...