जमशेदपुर, मार्च 14 -- एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर की एनसीसी कैडेट सोना मार्डी ने वंदे मातरम भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 37 झारखंड बटालियन एनसीसी, जमशेदपुर द्वारा को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर में आयोजित की गई थी। प्राचार्य डॉ. एके झा ने सोना मार्डी को बधाई देते हुए उनके समर्पण, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां कॉलेज की प्रतिष्ठा बढ़ाती हैं और अन्य छात्रों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करती हैं। कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने भी एनसीसी कैडेटों और छात्रों को शैक्षणिक तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सोना मार्डी की सफलता की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.