नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- एलपीयू में छात्रों की हिंसा पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि हिंसा गृह मंत्री अमित शाह की 30 सितंबर को प्रस्तावित रैली को प्रभावित करने की साजिश का हिस्सा है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि पुलिस की सुस्ती के कारण ये हिंसा सामने आई है। भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट‌्टू ने कहा कि गृह मंत्री की प्रस्तावित रैली को बाधित करने के लिए ये सब किया गया। उन्होंने आरोप लगाया, पुलिस ने हिंसा को नियंत्रित करने की बजाए भड़काने का काम किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नेताओं को पंजाब में बंगला आवंटित करने के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ये किया गया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने कहा कि छात्रों की शिकायत पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन इसमें देरी की गई। उन्होंने कहा कि इस...