एलपीयू में विरोध पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुई तोड़-फोड़ और हिंसा की सीबीआई जांच की मांग करते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई। हंगामे के दौरान, नकाबपोश उपद्रवियों ने कथित तौर पर दुकानों में घुसकर मोबाइल फोन, गैजेट और अन्य सामान चुरा लिए, जिससे कैंपस में दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के एक बीटेक छात्र ने यह जनहित याचिका दायर की है। इस पर बुधवार को मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की पीठ सुनवाई कर सकती है। याचिकाकर्ता ने कैंपस में हुई हिंसा और तोड़-फोड़ की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Delhi News: नशा-विरोधी रैली में शामिल हुए एलपीयू के चांसलर, सवालों से बचे यह भी पढ़ें- बीजेपी में शामिल हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.