एलपीयू में दुष्कर्म के आरोपों के बाद हिंसा भड़की, कई वाहन फूंके
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से कथित दुष्कर्म के आरोप के बाद रविवार देर रात हिंसा भड़क गई। छात्रों ने पुलिस वाहनों के साथ कई गाड़ियां फूंक दी। हिंसा और आगजनी में छह पुलिसकर्मी घायल हैं। पुलिस ने छात्रों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि फगवाड़ा स्थित एलपीयू यूनिवर्सिटी के छात्रों का दावा है कि तीन दिन पहले जी-3 हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ बाहरी व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। छात्रों का कहना है कि घटना की शिकायत यूनिवर्सिटी प्रशासन और हॉस्टल वार्डन से की गई लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया और कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गए। हिंसा, प्रदर्शन और आगजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.