एलपीयू में थम नहीं राह छात्रों का गुस्सा, कैंपस में सुने गए धमाके; जलाईं पुलिस की गाड़ियां
चंडीगढ़, सितम्बर 28 -- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को यूनिवर्सिटी के कैंपस में धमाका सुना गया। इसमें कई पुलिसवाले भी घायल हो गए। भीड़ ने पुलिस के तीन वाहनों में भी आग लगा दी। बता दें कि पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में एक बाहरी व्यक्ति द्वारा एक छात्रा से दुष्कर्म का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ की और राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात भर चले हिंसक प्रदर्शन के बाद रविवार शाम पुलिस ने परिसर के बाहर सुबह आठ बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को अवरुद्ध कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। पुलिस ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि हालांकि, छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया और पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.