नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने एक बार फिर दोहराया है कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। इस बीच एलपीजी से लदे दो पोत ग्रीन संघवी और ग्रीन आशा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं। ग्रीन सिंघवी सात अप्रैल और ग्रीन आशा के नौ अप्रैल को भारत पहुंचने की उम्मीद है। सरकार ने दावा किया है कि खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता है और आवश्यक वस्तुओं की कीमत भी फिलहाल नियंत्रण में हैं। उपभोक्ता विभाग में संयुक्त सचिव अनुपम मिश्रा ने सोमवार को बताया कि मंत्रालय देश में खाद्य सुरक्षा की स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही आवश्यक वस्तुओं की निगरानी, वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही। उन्होंने दावा किया कि सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.