पूर्णिया, सितम्बर 10 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की दोबारा बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर की दोबारा बुकिंग की अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन करने का निर्णय लिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी पेट्रोलियम कंपनियों और गैस वितरकों को नई व्यवस्था तत्काल लागू करने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए बनमनखी विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों की बुकिंग अवधि के कारण एलपीजी उपभोक्ताओं को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था। उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने बुकिंग अवधि कम करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब घरेलू गैस उपभोक्ता 45 दिन के बजाय 25 दिन ...