फरीदाबाद, मार्च 15 -- फरीदाबाद। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू ठाकुर ने देश में एलपीजी गैस की किल्लत केवल विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाह है, जबकि सरकार हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलजीपी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और पेट्रोलियम विभाग ने भी स्पष्ट कर दिया है कि देश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, ईधन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है, लेकिन कांग्रेस को भारत की तरक्की हजम नहीं हो रही। यहां जारी प्रेस बयान में जैजू ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी साफ कहना है कि देश में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पर कोई संकट नहीं है। यह गैस का संकट नहीं, बल्कि कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अफवाह और जमाखोरी से पैदा किया गया कृत्रिम संकट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.