फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच अब पारंपरिक ईंधन उपलों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि गांवों में पहले मुफ्त में मिलने वाले उपलों के भी अब दाम तय हो गए हैं और बाजारों में इनकी बाकायदा बिक्री शुरू हो गई है। जिले के बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद के बाजारों में दुकानों पर 10-10 उपलों के पैकेट सजाकर बेचे जा रहे हैं। वर्तमान में एक पैकेट की कीमत करीब 30 रुपये तक पहुंच गई है। अचानक बढ़ी इस मांग के पीछे अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को भी एक कारण माना जा रहा है। ईरान, अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के असर से गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते लोगों ने वैकल्पिक ईंधन की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। बता दें कि जिलेवासियों को एलपीजी सिलेंडर के लिए क...