लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताराज्य सरकार ने अमेरिका-इजरायल व ईरान के बीच छिड़े युद्ध के चलते एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बताकर कालाबाजारी करने वाले वितरकों व अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। लोगों को आसानी से बुकिंग के माध्यम से गैस सिलेंडर मिल सके इसके लिए 2554 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। प्रदेश में 4108 एलपीजी वितरकों के यहां सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।उपभोक्ताओं को वितरकों के माध्यम से बुकिंग की आवश्यकतानुसार एलपीजी रिफिल की डिलीवरी सुनिश्चित कराई जा रही है। जिलों में आपूर्ति की निगरानी के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। जिला स्तर पर प्रवर्तन टीमों की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.