फरीदाबाद, मार्च 24 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध का असर अब आम लोगों की थाली तक पहुंच गया है। एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण स्मार्ट सिटी में स्ट्रीट फूड, होटल और रेस्टोरेंट में खाना पीना महंगा हो गया है। गैस की किल्लत के चलते कारोबारियों को दोगुने से भी अधिक कीमत पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। शहर के स्ट्रीट फूड वेंडरों ने बढ़ती लागत को देखते हुए अपने खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ा दिए हैं। बर्गर, नूडल्स, मोमो, पिज्जा और मंचूरियन सहित अन्य आइटम अब 15 से 20 रुपये तक महंगे हो गए हैं। वेंडरों का कहना है कि महंगी गैस खरीदने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। एनआईटी पांच स्थित मार्केट में स्ट्रीट फूड बेचने पर सुशील ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से घरेलू प्रयोग करना पड़ रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.