हाजीपुर, अप्रैल 23 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। डीएम वर्षा सिंह के स्पष्ट निर्देश पर आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण और फील्ड मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी का असर है कि 22 अप्रैल 2026 को जिले में 10,399 एलपीजी गैस सिलेंडरों का नियमित रूप से आपूर्ति की गई है। वहीं 606 किलोलीटर पेट्रोल और 911 किलोलीटर डीजल की उपलब्धता से आमजन को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। डीएम के निर्देशानुसार एलपीजी आपूर्ति को और अधिक सुगम बनाते हुए उपभोक्ताओं के लिए होम डिलीवरी व्यवस्था को सख्ती से लागू किया गया है। इससे लोगों को गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है और वे घर बैठे ही सेवा का लाभ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.