कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और लगातार ब्लैक में सिलेंडरों के दोगुने दामों में लेने को मजबूर जनता के साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बर्रा गप्पू चौराहा से पदयात्रा निकाली। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय गुप्ता के नेतृत्व में यात्रा निकली। इसमें मुख्य अतिथि सपा के नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है और आम परिवारों के लिए जीवन यापन कठिन होता जा रहा है। पदयात्रा गप्पू-चप्पू चौराहा बर्रा से दबौली मार्केट होते हुए दुर्गा मंदिर हरमिलाप चौराहे पर खत्म हुई। इसमें नितेंद्र यादव, रामानंद यादव, बड़े ठाकुर, अजय शर्मा, नीरज गुप्ता, अंकुज वर्मा, दिनेश गुप्ता, अमरजीत सलूजा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...