गुड़गांव, अप्रैल 5 -- गुरुग्राम संवाददाता। जिले में एलपीजी को लेकर किसी तरह की किल्लत की आशंका फिलहाल खत्म होती दिख रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि गुरुग्राम में गैस सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के सिलेंडर मिल रहे हैं। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (एएफएससी) सुनील कुमार के मुताबिक, जिले की 58 गैस एजेंसियों के पास इस समय कुल 16 हजार 480 एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। यही वजह है कि वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है और कहीं से भी कमी की सूचना नहीं है। प्रशासन ने सप्लाई पर कड़ी नजर बनाए रखी हुई है। रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर बाधा न आए। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी गैस की उपलब्धता बनाए रखने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। डीसी अजय कुमार के निर्देशन में ज...