फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। दोआबा के कोल्ड स्टोरों में आलू का भंडारण जारी है। ऐसे में संचालकों को अमोनिया गैस न मिलने के कारण उनकी चिंताएं बढ़ी हैं, संचालकों को कहना है कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण अमोनिया गैस आने में होने वाली समस्याओं के चलते कोल्ड स्टोर का नियमित तापमान रखने में भी परेशानियां हो रही हैं। नतीजतन आलू के सड़ने की संभावनाओं को भी बल मिल रहा है। जिससे संचालकों की धड़कने बढ़ी हैं। खाड़ी युद्ध के कारण अमोनिया गैस पर भी संकट है। गैस के अभाव में कोल्ड स्टोर का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रखना संचालकों के लिए संभव नहीं हो पा रहा हैं। जिससे कोल्ड स्टोर संचालकों के दिलों की धड़कन बढ़ रही हैं। संचालकों का कहना है कि गैस की शार्टेज होने के कारण अमोनिया गैस किसी भी दाम पर नहीं मिल पा रही है। दोआबा में कई स्थानों पर अगेती आलू की ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.