एलपीजी संकट व महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
औरंगाबाद, मार्च 24 -- देश में एलपीजी संकट और बढ़ती महंगाई के विरोध में औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मंगलवार को जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर आर्थिक, विदेश नीति और जनहित के मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है तथा रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 94 के स्तर तक पहुंच गया है, जो चिंताजनक है। नेताओं ने आरोप लगाया कि देश की नीतियों पर बाहरी प्रभाव बढ़ रहा है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद के भीतर और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में सड़क पर जनता की समस्याओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.