हरिद्वार, मार्च 14 -- महानगर कांग्रेस ने शनिवार को शिवमूर्ति तिराहे पर एलपीजी संकट पर भाजपा सरकार के खिलाफ चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से हरिद्वार में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति जल्द सुचारु कराने की मांग भी उठाई। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि सिलेंडर के संकट के चलते हरिद्वार में आमजन के साथ तीर्थयात्री भी परेशानी झेल रहे हैं। हरिद्वार में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और अस्थि विसर्जन के लिए आते हैं। लेकिन, कॉमर्शियल गैस की किल्लत के कारण होटल, धर्मशाला और आश्रमों में ठहरे यात्री भी परेशान हैं। पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि पूरे देश में गैस एजेंसियों के बाहर लंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.