कन्नौज, मार्च 14 -- कन्नौज,संवाददाता। इजरायल ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध का असर साफ देखा जा रहा है। जिले में इन दिनों एलपीजी गैस की किल्लत ने आम लोगों से लेकर छोटे कारोबारियों तक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से होटल, ढाबे, ठेलों और कैंटीनों के संचालन पर संकट गहराने लगा है। गैस बुकिंग के लिए सर्वर पर क्षमता से कई गुना अधिक कॉल आने के कारण सिस्टम बार-बार फेल हो रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गैस एजेंसियों का कहना है कि अत्यधिक कॉल ट्रैफिक के कारण दिन में बुकिंग प्रभावित हो रही है और अधिकांश बुकिंग रात के समय ही हो पा रही है। दूसरी ओर कालाबाजारी की आशंका भी बढ़ने लगी है। गैस संकट का असर गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने वाली अन्नपूर्णा कैंटीन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.