विशेष संवाददाता, मार्च 27 -- गैस किल्लत के बीच प्रदेश में बिजली की मांग में अचानक तेजी से उछाल आया है। पिछले पांच दिन में बिजली की मांग में करीब 3000 मेगावाट से अधिक की वृद्धि हुई है। उपभोक्ता परिषद ने इस पर चिंता जताते हुए पावर कारपोरेशन से मार्केट में बिक रहे इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिकल व्हीकल का सर्वे कराकर नये सिरे से तैयारी करने की मांग की है। परिषद के अध्ययन के अनुसार 10 मार्च को जब एकाएक गर्मी बढ़ गई थी, अधिकतम मांग 21,675 मेगावाट दर्ज की गई थी, जो मौसम में बदलाव के कारण 21 मार्च को घटकर 18,031 मेगावाट रह गई। इसके बाद 24 मार्च को यह बढ़कर 19,432 मेगावाट हुई, जबकि 26 मार्च को अचानक उछलकर लगभग 21,450 मेगावाट तक पहुंच गई। परिषद ने कहा एसी चलने के बाद ये लोड और बढ़ेगा। यह भी पढ़ें- एलपीजी संकट में मुनाफाखोरी; गैस की दिक्कत के बीच इंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.