रांची, अप्रैल 8 -- खूंटी/तोरपा, हिटी। खूंटी और तोरपा क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने लोगों की रसोई व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। ऐसे में अब लोग तेजी से इलेक्ट्रिक चूल्हे, खासकर इंडक्शन कुकटॉप की ओर रुख कर रहे हैं। एक समय कम उपयोग में आने वाला यह विकल्प अब फिर से लोकप्रिय होता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इंडक्शन चूल्हा एलपीजी गैस की तुलना में सस्ता और सुरक्षित विकल्प है। इसमें सिलेंडर भरवाने की झंझट नहीं होती और बार-बार महंगे गैस सिलेंडर खरीदने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती। यही कारण है कि मध्यम वर्गीय परिवारों के बीच इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। इंडक्शन चूल्हों की एक खास विशेषता यह भी है कि इसमें खुली आग नहीं होती, जिससे आग लगने या जलने की घटनाओं की संभावना काफी कम हो जाती है। साथ ही यह ऊर्जा के ...