रांची, मार्च 30 -- रांची, संवाददाता। जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कमी को देखते हुए डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में बैठक हुई। बैठक में आम जनता, होटल-रेस्तरां और अन्य व्यवसायों पर पड़ रहे प्रभाव की समीक्षा की गई। प्रशासन ने वैकल्पिक ईंधन के रूप में कोयले की उपलब्धता बढ़ाने का निर्णय लिया। अधिकारियों को उत्पादन, परिवहन और वितरण व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया गया, ताकि जिले में कोयले की कोई कमी न हो। डीसी ने स्पष्ट कहा कि कोयला उचित मूल्य और गुणवत्ता के साथ आम लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही कालाबाजारी या कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में सीसीएल सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समन्वय के साथ त्वरित कार्ययोजना लागू करने पर सहमति जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान ...