रांची, मार्च 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने बढ़ते एलपीजी संकट, महंगाई और बेरोजगारी पर कहा कि लोग गैस सिलेंडर की किल्लत, बढ़ती कीमतों और आर्थिक संकट से परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार उनकी समस्याओं से बेखबर दिख रही है। पिछले कुछ वर्ष में देश की जनता को बार-बार परेशानियों की लाइन में खड़ा होना पड़ा है। पहले नोटबंदी के समय लोग बैंकों के बाहर लाइन में खड़े थे, कोरोनाकाल में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन लगी और अब एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए लोग लाइन में लगने को मजबूर हैं। यह केंद्र सरकार की नीतियों की विफलता को दिखाता है। बेरोजगारी और महंगाई का बोझ व महिलाओं के सम्मान पर लगातार हमले देखे हैं। इन सभी परिस्थितियों को देश की जनता बहुत ध्यान से देख रही है और समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी। उन...