एलपीजी वितरकों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर, सितम्बर 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड से जुड़े एलपीजी वितरकों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। वितरकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर छह अक्टूबर से गैस सिलेंडर का लोड नहीं लेने की चेतावनी दी। एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में वितरकों ने बताया कि वे एक सितंबर से विभिन्न चरणों में आंदोलन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में प्रशासनिक शुल्क और होम डिलीवरी प्रभार के कमीशन में अंतरिम रूप से 75 रुपये की वृद्धि, ई-केवाईसी के लिए तेल कंपनियों द्वारा 236 रुपये का भुगतान और एनएफआर व एआरबी की बिक्री के लिए बाध्य नहीं किए जाने की मांग शामिल है। वितरकों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.