बांदा, अक्टूबर 5 -- बांदा। एलपीजी वितरकों ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। यह भी पढ़ें- एलपीजी वितरकों का आंदोलन तेज, छह को नो मनी-नो इंडेंटआंदोलन का विवरण एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) के आह्वान पर सोमवार को देशभर के करीब 26 हजार वितरकों ने जिला मुख्यालयों पर कैंडल मार्च निकालकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया। इसके बाद छह अक्टूबर को 'नो मनी-नो इंडेंट' अभियान चलाया जाएगा। इस दिन वितरक न तो तेल कंपनियों के खाते में पैसा जमा करेंगे और न ही गैस का इंडेंट लगाएंगे। एसोसिएशन के बांदा अध्यक्ष आशीष शुक्ला ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड से जुड़े वितरक लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सरक...