नवादा, मार्च 18 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एलपीजी मिलने में दिक्कत हो तो कंट्रोल रूम पर शिकायत करने को कहा गया है। 06324-212122 नंबर जारी कर कहा गया है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, आम लोगों से पैनिक बुकिंग नहीं कराने का अनुरोध भी किया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ.राज कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। सिर्फ पैनिक बुकिंग के कारण मांग और आपूर्ति में अंतर दिख रहा है। सामान्य दिनों की तरह बिना घबराए लोग ससमय बुकिंग कराएं तो कहीं कोई दिक्कत नहीं रहेगी। इसी अव्यवस्था के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर आमजनों की समस्या का समाधान की पहल की गयी है। यहां 24 गुणा 7 की सेवा दी जा रही है। मौके पर ...