सहरसा, अप्रैल 7 -- सहरसा, नगर संवाददाता। समाहरणालय परिसर में स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में जिलांतर्गत एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में अवगत कराया गया। जानकारी दी गई की जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। जिले में 37 गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित होम डिलीवरी की जा रही है। 6 अप्रैल को जिले में 9348 भरे हुए घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं। पांच अप्रैल को 4464 सिलेंडरों की बिक्री हुई थी। बीते साठ दिनों में औसत बिक्री 5116 रही है। सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपलब्ध कराने का निर्देश गैस एजेंसियों को दिया गया है। जिसकी निगरानी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से की जा रही है।जिला प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.