गाज़ियाबाद, जून 27 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। व्यावसायिक एलपीजी गैस की आपूर्ति पर पिछले करीब तीन महीने से लगे प्रतिबंध हटाए जाने के बाद जिले के करीब छह हजार होटल, रेस्तरां, ढाबा, मिठाई, बेकरी और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस निर्णय से न केवल कारोबारियों की परेशानी कम होगी, बल्कि हजारों श्रमिकों के रोजगार पर मंडरा रहा संकट भी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। लंबे समय से गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण खाद्य उद्योगों को वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे उत्पादन लागत बढ़ने के साथ ही कारोबार भी प्रभावित हो रहा था। जिले में करीब छह हजार बड़े खाद्य प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं। जबकि 20 हजार से अधिक छोटे खाद्य उद्योग, ढाबे, रेहड़ी-ठेले, कैंटीन, बेकरी और अन्य खानपान से जुड़े प्रतिष्ठान भी एलपीजी पर ही निर्...