प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। रसोई गैस की किल्लत से अब प्रतियोगी छात्रों का पलायन होने लगा है। एलपीजी नहीं मिलने से खानपान का संकट खड़ा हुआ तो छात्र अपने-अपने घर चले गए। शिवकुटी के तीन ल़ॉज से दर्जनों प्रतियोगी छात्र यहां से अपने घर चले गए। दारोगा भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद से छात्रों ने लॉजों से अपने-अपने घर जाने लगे।शिवकुटी के लॉज में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले राजेश तिवारी, अनुपम और राजेश सिंह को छोटा गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा था। दो वक्त होटलों में खाना जेबी ढीली कर रहा था। अंतत: तीनों छात्र अपने गांव जौनपुर चले गए। शिवकुटी के पार्षद कमलेश सिंह ने बताया कि शिवकुटी मेला रोड, सीता नर्सरी स्थित लॉजों के अधिक छात्र अपने घर चल रहे हैं। एलपीजी नहीं मिलने से शिवकुटी की तरह सलोरी, छोटा बघाड़ा से लॉ...